बाघ और तेंदुए की वर्चस्व की लड़ाई में तेंदुए की गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

 

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के वन परिक्षेत्र के बरबसपुर बीट में एक तेंदुए की मौत का मामला सामने के बाद आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई घटना की जानकारी वन अमले को लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की शिनाख्त करते ही एरिया को सील कर दिया वही जानकारी देते हुए एसडीओ आर एल शर्मा ने बताया की तेंदुए की मौत टाइगर के हमले से हुई है और टाइगर के पद चिन्ह भी आस-पास देखे गए है साथ ही तेंदुए के गले मे भी पंजे के निशान है जो टाइगर के ही है।आर एल शर्मा ने बताया की टाइगर अक्सर अपने क्षेत्र में किसी अन्य जीव को नही रहने देता है और इस घटना में भी यही हुआ है टाइगर के सामने तेंदुआ आ गया होगा जिससे टाइगर ने तेंदुए पर हमला कर दिया और इस हमले में तेंदुए की जान चली गई।वहीं हम आपको बता दे की घटनास्थल से महज 500 मीटर पर ही रहवासी इलाका है और लोगो का आना जाना भी दिन भर यहाँ से लगा रहता है।इस घटने के बाद पास के रहने वाले बरबसपुर गांव के रहवासी दहशत में है।


By - Rajkumar Goutam (Umariya MP)
11-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.