प्रॉपर्टी डीलर के घर आकर पार्टनरों ने जा-न लेने की कोशिश की ! CCTV आया सामने

 


प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी में हुआ विवाद गोलीबारी में बदल गया। जहां एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने अपने पार्टनर के घर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हमला कर दिया। इसमें किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं मिली थी। घर पर गोलियों के निशान जरूर दिखाई दे रहे हैं। घटना एमपी मुरैना जिले की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को चले हुये चार राउण्ड मिले। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीडि़त के मुताबिक हमलावर 8 करोड़ रूपये न देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिये एक महीने से विवाद कर मारपीट कर रहे हैं। कार्यालय पर हुई मारपीट की घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई। यह सभी वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने 8 नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया गया की मुरैना के अम्बाह बाईपास स्थित द्वारिकाधाम कॉलोनी में राजस्थान निवासी हरेश परमार का अस्थाई घर है। हरीश प्रॉपर्टी का बड़ा काम जीवाजीगंज स्थित कार्यालय से करते हैं। बीते एक महीने से इनका विवाद पार्टनरों से हो रहा है। इसे लेकर पार्टनरों ने कार्यालय पर इनके परिजनों की मारपीट कर दी। सामाजिक पंचायत के कारण पुलिस को इसकी शिकायत नहीं की गई। इस विवाद के चलते बीते दिन शाम को हरीश के घर पर हमला हुआ। जिसमें 10 से 15 आरोपियों ने हरीश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गयी है। इसको लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने दी


By - SAGAR TV NEWS
06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.