हनीट्रैप का मामला, 376 का डर दिखाकर महिला ने की ब्लैमेलिंग, दो महिला गिरफ्तार !
हनीट्रैप का मामला, 376 का डर दिखाकर महिला ने की ब्लैमेलिंग, दो महिला गिरफ्तार !
हनीट्रैप मामले में दो महिला गिरफ्तार लोगों को कर रही थी ब्लैकमेल !
हनी ट्रैप का एक और मामला सामने आया है जिसमें महिला द्वारा लोगों को द्वारा धमकाकर उनके साथ में ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। पीड़ित लोगों ने पुलिस थाने में इस बात की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला एमपी के देवास का है। जहाँ से ये हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर महिला लोगों को ब्लैकमेल कर रही थी। जिससे परेशान व्यक्ति ने कोतवाली थाने में शिकायत की। इसके अलावा क़ई अन्य पीड़ित लोगों ने भी इसी तरह की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला समेत एक अन्य महिला को न्यायालय के नजदीक विकास नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस का कहना है। की नाजिम शेख नाम के व्यक्ति ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट की थी। वो उसे लगातार प्रताड़ित कर रही है। शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।