विश्व में भारत की शक्तिशाली अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री मोदी की देन कहा - मंत्री भूपेन्द्र सिंह
Stvn Sagar Desk सागर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक पटल पर एक शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सबसे अधिक विकास दर और सबसे कम बेरोजगारी दर वाला तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह विचार मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा यहां आयोजित संभागीय मीडिया प्रशिक्षण वर्ग में अपने ओजस्वी संबोधन में रखे। प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास विषय पर अपने प्रबोधन में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गढ़ा जा रहा भारत पं दीनदयाल उपाध्याय जी और महात्मा गांधी जी के संकल्पों के अनुरूप है। विदेश नीति के मोर्चे पर देखें तो प्रधानमंत्री मोदी जी ने अमेरिका से अपने संबंध मजबूत किए हैं लेकिन इसके चलते रूस से अपने प्रगाढ़ संबंधों पर आंच नहीं आने दी। भारत से शत्रुता भाव रखने वाले चीन और पाकिस्तान की भारत विरोधी गतिविधियों को रोकने में हमारी सरकार सफल रही है। विश्व में भारत की छवि सहज, मैत्रीपूर्ण लेकिन शक्तिशाली देश की बनी है जो भारत की सुरक्षा से समझौता नहीं करता है।