बीएमसी में इलाज करा रहे व्यक्ति की रिपोर्ट आयी कोरोना पॉजिटिव || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बीना क्षेत्र के खिरिया वार्ड निवासी 56 साल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। देखा जाये तो बीना में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर अवतार सिंह यादव ने बताया कि एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसकी जांच बीएमसी में हुई थी। वहीँ रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन मौके पर पहुँचा। बताया जा रहा है। कि इस व्यक्ति का बीएमसी में पहले से ही इलाज चल रहा था। प्रशासन ने परिवार के लोगों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया है। खिरिया वार्ड निवासी सहित बीना में अब तक कोरोना के 51 मामले हो चुके है। जबकि कोरोना से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
05-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.