सागर-जब मेरा घर टूटा तब कोई नहीं आया, कांग्रेस हर जगह से कमजोर है !

सागर-जब मेरा घर टूटा तब कोई नहीं आया, कांग्रेस हर जगह से कमजोर है !

सागर-कांग्रेस कार्यकर्ता ने दिग्विजय सिंह को रोते हुए सुनाई अपनी दास्तां !

जब मेरा घर टूटा था तब जिला और स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता कोई भी मेरे यहाँ नहीं आया था। लेकिन अब आप आये तो अच्छा लगा। ये कहते हुए उसकी आँखों से आंसू तक छलक पड़े। ये बात एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से कही है। दरअसल सागर जिले के जैसीनगर में बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा सरकार से पीड़ित कार्यकर्ता लक्ष्मण पटेल के निवास पर पहुंचे थे। जहां लक्ष्मण और उनकी मां ने अपना दुखड़ा दिग्विजय सिंह को सुनाया की प्रशासन द्वारा उनके घर को अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया। अब रहने तक कोई जमीन नहीं है। लक्ष्मण पटेल ने दिग्विजय सिंह से कहा कि वो कांग्रेसी है। और मरते दम तक रहेगा। उसने अपना सब कुछ खो दिया लेकिन आपकी कांग्रेस हर जगह कमजोर है। क्योंकि जब घर टूटा था। तब जिला और स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता कोई भी यहां नहीं आया था।
वहीं जब यही सवाल मीडिया ने दिग्विजय सिंह से किया तो उन्होंने कहा की वो कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे।--------

 


By - Brajendra Rackwar Sagar TV News from Jaisinagar.
19-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.