सागर पहुंची विश्व कप हॉकी 2023 को बढ़ावा देने हॉकी इंडिया की प्रचार टीम का स्वागत
विश्व कप हॉकी 2023 भारत की मेजबानी में उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित हो रहा है। राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देने पूरे देश में प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। जिसकी कमान शासन प्रशासन द्वारा संभाली गई है और हॉकी इंडिया प्रचार टीम गठित की गई है। जो देश के चयनित शिक्षण संस्थाओं में पहुंचकर बच्चों को हॉकी खेल का प्रशिक्षण दे रही है। जिसको लेकर हॉकी इंडिया की प्रचार टीम सागर जिले के शाहगढ़ पहुंची। जहां टीम की भव्य अगवानी की गई और शाहगढ़ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में नगर के सरकारी और स्कूलों के बच्चों को टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रचार टीम ने शाहगढ़ के उत्कृष्ट स्कूल की हॉकी टीम का मैच कराया। वहीं हॉकी इंडिया कप 2023 का मोनो सौंपा गया। हॉकी इंडिया प्रचार टीम के कार्यक्रम को लेकर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अशोक तिवारी ने शाहगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने प्रयास करने की बात कही है। और टीम का भव्य स्वागत किया। दरअसल राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने किये जा रहे प्रचार प्रसार और प्रशिक्षण के लिए मध्यप्रदेश के सागर संभाग के चयनित स्कूलों में 13 दिसंबर से हॉकी इंडिया प्रचार टीम के कार्यक्रम शुरू हो गये हैं। जिसको लेकर टीम शाहगढ़ पहुंची थी।