दो महिलाओं ने आँखों के सामने से चुराए 5 लाख के गहने, किसी को नहीं लगी भनक || SAGAR TV NEWS ||

 

एक नामचीन होटल में पहुंची दो महिलाओं ने वहां लगी ज्वेलरी की एग्जिबिशन से पांच लाख रूपये के जेवर पर हाथ साफ़ कर दिए। घटना इंदौर के विजय नगर थाना इलाके से सामने आई है। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है। की पांच सितारा होटल में रतलाम के एक ज्वेलर्स व्यापारी द्वारा ज्वेलरी की एग्जिबिशन यानी प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान मुंह पर नकाब पहने दो महिलाएं एग्जीविशन देखने आई हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने डायमंड और सोने की अंगूठियों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गयी अंगूठियों की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। रतलाम के ज्वेलरी व्यापारी के मैनेजर नरेंद्र कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है। जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात महिलाओं की पहचान कर मामले का जल्द ही खुलासा करने की बात कर रही है।-------


By - Sagar tv news
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.