सागर कैंट के रहवासियों को हक दिलाने कांग्रेस का आंदोलन || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के सदर कैंट क्षेत्र में पीढ़ियों से रह रहे किसान और आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार द्वारा वादा खिलाफी कर भेदभाव किया जा रहा है। जिसके खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। कैंटवासियों को हक दिलाने के लिए नरयावली विधानसभा युवा कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की है।
आंदोलन की शुरुआत पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा ने की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कैंट क्षेत्रवासियों के साथ दोहरी नीति अपनाई जाकर इस क्षेत्र के लोगों को शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी कैंटवासियों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और आगामी विधानसभा के सत्र में छावनी कैंट वासियों की आवाज को उठाएगी।
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्र में पार्षद से लेकर विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक के पदों पर भाजपा के लोग काबिज हैं। बावजूद इसके कैंट क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।


By - Sagar tv news
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.