बड़ी खबर-15 पिस्टल, 20 लाख की ब्राउन शुगर पकड़ी,7 गिरफ्तार

 

 

ग्वालियर क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां टीम ने नयागांव हाइवे पर घेराबंदी कर गैंगस्टर हरेन्द्र राणा की गैंग के सक्रिय बदमाश विक्रम, राहुल राजावत सहित 7 को गिरफ्तार किया है। चार पहिया वाहन से पकड़े गए बदमाशों से 32 बोर की 15 पिस्टल, 13 खाली मैग्जीन, 1 मैग्जीन में 5 जिंदा कारतूस के अलावा 200 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। ब्राउन शुगर की कीमत भारतीय बाजार में 20 लाख रुपये बताई गई है। प्रदेश के धार-झाबुआ और  खरगोन से यह माल लेकर अंचल में दहशत फैलाने निकले थे। इनमें से 2 बदमाश तो शहर के कई चर्चित हत्याकांड के आरोपी हैं।
 ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल एएसपी क्राइम सतेन्द्र सिंह तोमर को निर्देशित किया गया। डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर को घेराबंदी की जिम्मेदारी की गई। डीएसपी क्राइम ने अपनी टीम के साथ शिवपुरी लिंक रोड पर नयागांव हाइवे पर चेकिंग लगाई। चेकिंग में सफेद रंग का चार पहिया वाहन आता दिखा। जैसे ही पुलिस को देखा तो चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। कार से गैंगस्टर हरेन्द्र राणा गिरोह के कुछ बदमाशों सहित 7 आरोपित पकड़े गए हैं।


By - Sarvesh Purohit
02-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.