लुटेरी दुल्हन ने दो युवकों को दूल्हा बनाकर लाखों से उतार दिया,2 गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर की लुटेरी दुल्हन ने राजस्थान के दो युवकों को दूल्हा बनाकर लाखों रूपये लूट लिये। इंदौर की लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह ने ये कारनामा किया। बताया गया की दुल्हन ने दोनों दूल्हों को शादी के नाम पर ठग कर उनसे लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरोह के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। लुटेरी दुल्हन और गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
बताया गया जो राजस्थान के रहने वाले धनाराम पटेल अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। तभी एक रिश्तेदार के माध्यम से धनाराम का संपर्क महेंद्र यादव से हुआ। महेंद्र ने अपनी रिश्तेदारी में शादी के लिए लड़की बताई। जहां इंदौर की रहने वाली शिवानी और उसके माता-पिता प्रमिला यादव के अलावा अभिषेक यादव से धनाराम की मुलाकात कराई। लड़की पसंद आने पर धनाराम को कोर्ट ले जाकर शिवानी के साथ शादी करा दी। इसके बाद वो अपनी पत्नी शिवानी के साथ खजराना मंदिर पहुंचा। जहां से दुल्हन फरार हो गई। उसके न मिलने पर धनाराम दुल्हन के घर भंवरकुआं थाना क्षेत्र के नानक नगर पहुंचा। वहां उसके कथित माता-पिता भी नहीं थे। इस पर धनाराम ने पुलिस से शिकायत की। और जांच में पता चला की उसके साथ शादी के नाम पर ठगी हुई है शादी का एग्रीमेंट भी फर्जी है।
साथ ही धनाराम ने शादी से पहले एक लाख 60 हजार रुपए दुल्हन के भाई राजू को दिए थे। जिसे लेकर पूरा गिरोह फरार हो गया था। जिसे वो शिवानी समझ रहा था वह मीनाक्षी थी जिसे भाई बताया वो उसका पति था। पुलिस ने मामले में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की माने तो इस गिरोह ने शादी के नाम पर राजस्थान के ही एक अन्य व्यक्ति से भी ढाई लाख की ठगी की थी। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी है।--------


By - Sagar tv news
07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.