अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर का फ्लो मीटर फटने से नहीं रहा मासूम बच्चा ! || SAGAR TV NEWS ||

 

अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर का फ्लो मीटर फटने से भगदड़ मच गयी जिसमें एक बच्चे की जान चली गयी है। घटना एमपी के शिवपुरी जिला अस्पताल की है। जहां एसएनसीयू वार्ड में अचानक अफरा-तफरी मच गई थी। अस्पताल में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए। जिसमें अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे। जिस वार्ड में वॉल फटा था। वहां नवजात शिशुओं का ईलाज चल रहा था। बैराढ क्षेत्र का भी एक बच्चा भर्ती था। उसे ऑक्सीजन दी जा रही थी। लेकिन फ्लो मीटर का वॉल फटने से ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। जिससे बच्चे का दम निकल गया। हालांकि डॉक्टर बच्चे की पहले से ही हालत गंभीर बताई है।
मृतक शिशु की मां सुमन का कहना है। कि जब वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने की आवाज सुनी तो सभी लोग वार्ड से भागने लगे। इस दौरान वह भी अपने बच्चे को लेकर वार्ड से बाहर निकल आई।
वहीं कलेक्टर और डॉक्टर ने एक साथ दिए बयान में कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर का फ्लो मीटर ब्रेक हो गया था। इससे वॉल दबाव से तेज आवाज के साथ खुल गया। सिलेंडर नहीं फटा है। कोई घायल नहीं हुआ। बच्चे की हालत पहले से ही गंभीर थी। उसे ग्वालियर भेजने की तैयारी की जा रही थी।--------


By - Rakesh Bhoj shivpuri
21-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.