मूसलाधार बारिश से ने मचाया कोहराम रास्ते बंद बस्तियों में भरा पानी || SAGAR TV NEWS ||
रायसेन जिले में रात भर हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। बारना बांध के 8 गेट खोले गए जिससे 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दूसरी बार बांध के गेट खोले गए हैं। NH-12 जयपुर-भोपाल-जबलपुर मार्ग बंद हो गया है। बारना नदी के पुल पर करीब 8 फिट पानी आ गया है। बरेली की निचली बस्तियों में अलर्ट जारी है। वहीँ उदयपुरा से गाडरवाड़ा मार्ग भी बंद है। रहली के पुल पर तीन फिट पानी बह रहा है। तो बारह कला की खांड नदी के पुल पर दो फिट पानी है। उदयपुरा से एक दर्जन गाँव का संपर्क टूट गया है। साथ ही भोपाल से सागर का संपर्क भी टूट गया हैं। मूसलाधार बारिश से बाड़ी, बरेली तहसील के हालात बिगड़ गए है। बाड़ी में बने बारना बांध के 8 गेट खोले गए है। जिससे निचली बस्तियों के हालात खराब हो गए है। घरों को खाली कराया जा रहा है। प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। हिंगलाज मंदिर बाड़ी के हनुमान मंदिर और मस्जिद में बाढ़ का पानी घुस गया है। बरगी बांध के गेट खुले होने से नर्मदा का जल स्तर भी बढ़ रहा है। भोपाल से सागर NH 186 मार्ग भी बंद है।जिले में हुई 145 मिलिमीटर बारिश से हालात बिगड़ गए। लगातार बारिश से लोग परेशान हैं। बेगमगंज के कई वार्डों में पानी भरा है। लोग रात भर परेशान होते रहे।