सागर- सागर में निकली भव्य भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गाँधी के साथ कदमताल करेंगे कांग्रेसी

 

 

राहुल गाँधी के नेतृत्व में विशाल रूप में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। वहीं सागर में भी कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में भारत जोड़ो उप यात्रा निकाली गयी। शहर के भगवानगंज स्थित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। जहां सभी कांग्रेस नेताओं ने भारी उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। भारत जोड़ो यात्रा सागर के जिला समन्वयक मुकुल पुरोहित के नेतृत्व में शहर के प्रमुख जगहों से ये यात्रा निकाली गयी जो जिसका मोतीनगर चौराहे के पास समापन किया गया। जानकारी के मुताबिक जिले भर में निकले जा रही भारत जोड़ो उप यात्रा यात्राएं आगे जाकर राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी और सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ में शामिल होंगे। यात्रा का मुस्लिम एकता मंच, अनुसूचित समाज, स्वर्णकार समाज, ब्राह्मण समाज समेत कई सामाजिक संगठनों ने भारत जोड़ो यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। इस उप यात्रा में युवा कांग्रेसियों  वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


By - SAGAR TV NEWS
15-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.