RPF जवान महिला और युवती के लिए बने मसीहा,ऐसे बचाई दोनों की जान || SAGAR TV NEWS ||

 


स्टेशन पर दो अलग अलग घटनाओं में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता के चलते एक नहीं बल्कि दो-दो जिंदगी बचाई हैं। जहां रेलवे पुलिस के जवानों ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरी एक महिला और एक लड़की की जान बचाई है। दोनों घटनाओं के वीडियो सामने आये हैं। पहली घटना एमपी के जबलपुर के पिपरिया की है। तो दूसरी मदनमहल रेलवे स्टेशन की। पिपरिया रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा ने महिला यात्री की जान बचाई। बताया गया की बीते 1 नवंबर को फूलन देवी नाम की महिला रीवा-राजकोट एक्सप्रेस से मैहर से पिपरिया सामान्य श्रेणी में जनरल टिकट के साथ यात्रा कर रही थी। तभी फूलन देवी पिपरिया स्टेशन पर चलती गाड़ी से उतरने की कोशिश में गिर गई। जिसे स्टेशन ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा ने सजगता दिखाते हुए ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया।
इसी तरह दूसरी घटना मदनमहल स्टेशन की है। जहां प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक गोविंद उप्रेती ने एक 16 साल की लड़की की जान बचाई। आराधना मरावी अपने पिता के साथ 1 नवंबर को सुबह के समय नैनपुर से जबलपुर की यात्रा कर रही थी। जहां मदनमहल स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर दोनों गाड़ी से उतरे जो वहीं दोबारा ट्रेन में चढ़ते समय आराधना का पैर फिसलने से चलती गाड़ी से गिरने लगी। जिसे ड्यूटी स्टाफ ने तत्काल बचा लिया।--------


By - Sagar tv news
02-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.