Murder खुलासा : 4 साथियो ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम || SAGAR TV NEWS ||

 

 

खुरई देहात थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में 4 आरोपियों गिरफ्तार किया है। बता दे कि खुरई के सहोद्रा बाई राय वार्ड में कृष्णा रैकवार नाम के युवक की लाश मिली थी। जिसमे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। पीएम रिपोर्ट में भी उसके शरीर पर चोटे पाई गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी आंनद परिहार ने बताया कि मृतक और चारो आरोपी सेलुशन का नशा करते थे। जब कृष्णा वहां पहुंचा तो इनके बीच नशे को लेकर विवाद हुआ। जिसमे मनोज अहिरवार,विकास अहिरवार,पंकज अहिरवार और भूपेंद्र अहिरवार ने मिलकर कृष्णा के साथ मारपीट की। जिसमे उसकी मौत हो गई थी। चारो साथियो ने उसे सड़क के किनारे फेक दिया। देहात थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों न्यायालय में पेश किया है ।


By - Manoj badhwani (Khurai,MP)
25-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.