किसानों का अनोखा विरोध, खाद न मिलने से किसानों ने सड़क पर चारपाई बिछाकर लगाया जाम

 


छतरपुर जिले के चंदला सरबई मार्ग पर सिंह्पुर के ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर चारपाई रखकर जाम लगा दिया। किसान चारपाई पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन करते रहे, उनका कहना था कि अब तक उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हुई। जिसके कारण उनकी फसलों की बुआई नहींं हो सकी है। कई दिनों से किसान खाद के लिए सरकारी दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चारपाई डालकर उस पर बैठ कर जाम लगा दिया।
किसानों का कहना था कि उन्हे जल्द से जल्द खाद मुहैया कराई जाए ताकि उनकी फसलों की बुआई हो सके।
बताया गया की किसानों ने सुबह 6 बजे के करीब जाम लगा दिया था। जहां 4 घंटे से ज्यादा समय गुजरने के बाद नायब तहसीलदार सरबई और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नायब तहसीलदार ने किसानों को जल्द खाद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मौके पर जाम खुल सका। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी। यात्री बस के यात्री से लेकर राहगीर तक जाम लगने के कारण खासे परेशान होते नजर आये


By - SAGAR TV NEWS
22-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.