अजब गज़ब मामला,एक सांप ने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल,यकीन न हो तो देख लीजिये !

 


क्या आप सोच सकते हैं की कोई सांप भ्रष्टाचार की पोल भी खोल सकता है। अगर नहीं, तो हम आपको एक ऐसा ही मामला बताते हैं जो एमपी के विदिशा जिले का है। जहां आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने वाले पोषण आहार के पैकेट भूसे के ढेर में मिले हैं। भूसे के ढेर में बच्चों को बांटने वाला पोषण आहार मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की इन पैकेटों को भूसे के अंदर छिपाकर रखा गया था। वहीं मामला सामने आने के बाद महिला बाल विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये पूरा मामला विदिशा जिले के लटेरी के मुरारिया का है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घर में सांप घुस गया था। रेस्क्यू के लिए सांप विशेषज्ञ को बुलाया गया। सांप भूसे रखने वाली जगह पर चला गया। जब सांप को खोजने के लिए भूसे को हटाया। तो उसके ढेर से बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के कई पैकेट निकले।
जिसके बाद उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
तो ये मामला सामने आने के बाद महिला बाल विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नज़र आ रहे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
12-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.