चारा कटाने की सजा पिता की जान से चुकानी पड़ेगी लड़की ने सोचा नहीं होगा || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एक युवती को चारा काटना इतना महंगा पड़ा की उसे इसकी कीमत अपने पिता की जान से चुकाने पड़ी। मामला सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। हनोता गांव की ये घटना है। ये देख मृतक की बेटी सदमे में आ गयी। उसे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक हनोता निवासी द्रोपती पटेल कल्लू पटेल के खेत से चारा काट रही थी। जिस पर उसके बेटों ने विरोध किया। इस दौरान उनके बीच विवाद होने लगा। जहाँ कल्लू पटेल कुल्हाड़ी लेकर द्रोपति को मारने दौड़ा। इतने में उसे बचाने पहुंचे उसके पिता मन्नू पटेल के सिर में कुल्हाड़ी लग गयी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी घटना और अपने पिता की हत्या से युवती सदमें आकर बेहोश हो गई। जानकारी मिलते ही एसडीओपी सुमित क्रिरकिटा और शहरी थाना प्रभारी सौरभ त्रिपाठी ने घटना स्थल का जायजा लिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया वहीँ आरोपी घटना के बाद से फरार है।


By - Manoj Badhwani (Khurai,Sagar MP)
20-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.