MP ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर कांग्रेस नेता करता रहा गलत काम || SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर में ब्यूटीशियन ने कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद पर गलत काम करने की शिकायत दर्ज कराई है आरोपी नेता ने शादी का झाँसा देकर पीड़िता की अस्मत लूटी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मेरे बच्चों को मारने की धमकी दे रहा था। उसने मेरे बच्चों को किडनैप भी किया था। पीड़िता ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस से गुहार लगाई थी। वह बुधवार को खजराना थाने पहुंची।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह पेशे से ब्यूटीशियन हूं। 2019 में पति से तलाक होने के बाद 2020 में अनवर दस्तक से मुलाक़ात हुई थी। अनवर ने बताया कि वह सलून डालना चाहता है। जिसमें उसकी मदद लगेगी। इसके बाद सलून डालने की चर्चा के बीच अनवर मेरे घर आया। वह पहली बार 9 जुलाई 2021 को फ्लैट पर आया था। यहां अकेला पाकर उसने मेरे साथ रिलेशन बनाए। मैंने विरोध किया तो उसने भरोसा दिलाया कि वह मुझसे शादी करना चाहता है।
डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अनवर शेख उर्फ अनवर दस्तक के खिलाफ रेप और धमकाने का मामला दर्ज किया है


By - Sagar tv news
22-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.