8 महीने पहले आपस में भिड़ गए थे दो पक्ष अब इलाज के दौरान एक की गयी जान

 

इसी साल 23 जनवरी में सागर जिले के खुरई क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया था। उस समय दो लोग गंभीर थे जिनमें एक व्यक्ति की 8 महीने के बाद मौत हो गयी है। जिसका इलाज चल रहा था। ये पूरा मामला खुरई के तोड़ाकाछी गांव का है। जहां जानवरों के पानी पीने के लिए बनी डबरी में एक पक्ष के मवेशी पानी पी रहे थे। उसी समय दूसरे पक्ष के कुत्ते मवेशियों को भोंकने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। घटना के समय दोनों तरफ से 5 लोग घायल हुए थे। जिसमें दो लोग गंभीर थे। एक पक्ष के रूपसिंह और जंगल सिंह ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जिसमें पप्पू यादव निवासी बम्होरी नवाब गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे परिजन इलाज के लिए सागर, जबलपुर, नागपुर, भोपाल लेकर गए। वह 8 महीनों से कोमा में था। और इलाज के दौरान उसकी घर में ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीँ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 


By - Manoj Badhwani
18-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.