सागर- सरकारी कॉलेज में कोबरा सांप घुसने से मची अफरा-तफरी,ऐसे पकड़ा गया सांप

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में सरकारी कॉलेज परिसर से लगी निर्माणाधीन बिल्डिंग में काले कोबरा प्रजाति के सांप की खबर से हड़कंप मच गया। कॉलेज उस समय लगा हुआ था। लेकिन सांप की खबर फैलते ही वहां अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद प्राचार्य ए.के सिन्हा ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग द्वारा सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा से संपर्क किया गया। जिसके बाद सांप का रेस्क्यू करने आकिल बाबा गढ़ाकोटा के सरकारी कॉलेज पहुंचे। जहां 5 मिनट की मेहनत के बाद सांप को पकड़ा गया।
खतरनाक सांप को रेस्क्यू कर पकड़ने वाले आकिल बाबा का कहना था कि उनके पास वन रक्षक नदीम खान का फोन आया था। जिसके बाद यहां आकर देखा कि ये कोबरा प्रजाति का 5 से 6 फीट लंबा सांप है जिसे पकड़ लिया है। यह सांप बहुत ही घातक और जहरीला होता है। बताया गया की अगर यह किसी इंसान को मुंह मार दे 7 से 8 मिनट में ही उसकी जान निकल जाएगी।


By - SAGAR TV NEWS
11-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.