रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने पति को लगाया ठिकाने || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी की बैतूल पुलिस ने जब एक अंधे हत्याकांड का खुलासा किया तो सभी लोग हैरान रह गए। मृतक झोलाछाप डॉक्टर की पत्नी और नाबालिग बेटा ही आरोपी निकले हैं। ये पूरा मामला बैतूल के चोपना थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक झोला छाप डॉक्टर महादेव हलदर का उनके ही घर में  बीते एक जून की दोपहर में सोते समय धारदार हथियारों से हत्या हो गयी थी। उसकी बेटी ने पुलिस को बताया कि तीन नकाबपोश आरोपियों ने घर में घुस कर दिनदहाडे उसके पिता को सोते हुये गेती, कुल्हाडी और बसूले से मार कर हत्या कर दी। बीच बचाव में उस पर भी हमला हुआ।
वहीँ पुलिस ने इस सम्बन्ध में बारीकी से जाँच पड़ताल की आस पड़ोस वालों से जानकारी लेने पर पता चला की इनके घर में आये दिन विवाद होता रहता था। कोई और क्लू न मिलने पर पुलिस को घर वालों पर शक गहराया। इसके बाद पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की गयी जहाँ उसने पुलिस को बताया की उसका पति उसके साथ हर रोज मारपीट करता रहता था। बच्चों को भी बुरी तरह पीटता था। साथ ही पति के कई महिलाओं से सम्बन्ध भी थे। रोज-रोज मारपीट से तंग आकर पत्नी विनीता ने पति महादेव पर सोते समय हमला बोल दिया। इतने में नाबालिग बेटा जाग गया जिसने कुल्हाड़ी से वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया की इन दोनों की शादी करीब 22 साल पहले हुई थी इनके पांच बच्चे हैं। आरोपी पत्नी विनीता हलदर और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।


By - sagar tv news
16-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.