सागर-पागल कुत्ते ने भैंस को काटा तो बच्चे से लेकर बड़े लगवाने पहुंचे इंजेक्शन || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई में एक पागल कुत्ते ने भैंस को काट लिया तो बड़ी संख्या में लोग अस्पताल भागे और इलाज करवाया। भला आप सोच रहे होंगे की कुत्ते ने भैंस को काटा और लोग अस्पताल क्यों पहुंचे, तो बता दें की भैंस की जान चली गयी थी इस वजह से लोग टेंशन में थे। मामला खुरई के बघौरा गांव का है। जहां से ये अजीबो गरीब मामला सामने आया। बताया गया की एक कुत्ते ने भैंस को काट लिया था। जिसके बाद भैंस की जान चली गई। जब लोगों को पता चला कि जिस कुत्ते ने उसे काटा था वह पागल था। यह सुनकर परिवार और गांव के लोगों के होश ही उड़ गए और बड़ी संख्या में लोग इंजेक्शन लगवाने खुरई सिविल अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक जयराम घोषी निवासी बघौरा की भैंस को करीब डेढ़ महीने पहले एक पागल कुत्ते द्वारा काटने के बाद पशु अस्पताल में परीक्षण कराया गया। भैंस ने 12 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। लक्षणों के आधार पर भैंस में रेबीज होना पाया गया। जिससे सभी लोगों को एंटी रेबीज के टीके लगाने की सलाह दी गई। इसके बाद छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी अस्पताल पहुंच गए। इसको लेकर बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने जानकारी दी।