सागर में स्मार्ट सिटी के तहत बनेगी सभी सड़कें, अन्य चीजों की भी मिलेगी सौगात

 

सागर में स्मार्ट सिटी के तहत बनेगी सभी सड़कें, अन्य चीजों की भी मिलेगी सौगात

सागर में बहुत जल्द बनाई जाएंगी सभी सड़कें- मंत्री के निर्देश

सागर में स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कई किलोमीटर तक सड़कें बनाई जानी है। जिनका काम भी बहुत जल्द शुरू होगा। इन सड़कों को जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिए हैं। बता दें की सागर पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठक के दौरान कई सारे कार्यों की समीक्षा की थी। ामंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस दौरान सिटी स्टेडियम के पुनर्विकास का कार्य, खेल परिसर का निर्माण कार्य, इनक्यूबेशन सेंटर भवन और कैंपस का निर्माण कार्य, ड्रेनिज सिस्टम नेटवर्क का निर्माण कार्य, वर्किंग वूमेन हॉस्टल संजय ड्राइव सड़क, एसआर-2 तिली तिराहे से सिविल लाइन सड़क, एसआर -1 दीनदयाल चौक से तिली तिराहा सड़क और एसआर-4 सिविल लाईन से डिग्री कॉलेज सड़क आगामी 3 महीने में लोकार्पित किए जायेंगे। जिनकी सौगात जनता को मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा की ट्रांसपोर्ट नगर के पास अमावनी में डंप कचरा को नगर निगम खुद उठवाकर कचरा प्लांट में पहुंचाये और इसका खर्चा वहन अनुबंधित कम्पनी से ले।-


By - sagar tv news
26-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.