फीवर क्लीनिक की व्यवस्थाओं को कलेक्टर ने बारीकी से देखा

 

 

सागर जिले के खुरई में कलेक्टर दीपक सिंह ने अचानक सिविल अस्पताल का दौरा किया। जहां उन्होंने फीवर क्लीनिक सहित अस्पताल का निरीक्षण किया।उन्होंने बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव और डॉ नीतिश दुबे से फीवर क्लीनिक के संबंध में जानकारी ली। यहाँ पर मिलने वाली दवाइयों के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने पूछा की फीवर क्लीनिक में आने वाले व्यक्तियों में से कितने लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। साथ ही उनकी जानकारी सार्थक ऐप पर अपलोड करने की जानकारी भी ली। उन्होंने फीवर क्लीनिक में शुद्ध पेयजल और बारिश से बचाव के प्रबंधन करने के निर्देश बीएमओ को दिए। इसके अलावा उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र, स्टाफ नर्स और महिला बाल विकास के स्थानीय अधिकारियों से भी जानकारी ली। और अस्पताल में साफ सफाई के साथ ही  सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए।


By - Manoj Badhwani
13-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.