सागर-झमाझम बारिश से तालाब हुआ लबालब तो कई जगहों पर भरा पानी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में ऐसा पानी बरस रहा है की कई कॉलोनियां और खासकर निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। घरों में पानी भरने से कई सारे लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। आपको नज़र आने वाला ये नज़ारा शहर की बालक कॉलोनी का बताया जा रहा है। जहां सड़कें पानी से लबालब हैं। लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। ये स्थिति बीते दो दिनों से हो रही बारिश के बाद बनी है।
इसके अलावा सागर शहर की शान लाखा बंजारा झील का नज़ारा भी देखने लायक है। भारी बारिश के चलते तालाब लबालब हो गया है। एलिवेटेड कॉरिडोर के कई पिलर तक पानी में आधे से ज्यादा डूब गए थे। हालांकि अब आपको मोंगा बाँध का भी नज़ारा दिखाते हैं जहाँ से झील का पानी गेट के जरिये छोड़ा जा रहा है। गौरतलब है की सागर में शनिवार से जो पाने का सिलसिला शुरू हुआ वो सोमवार को भी जारी रहा जिससे कई जगहों पर हालात बेकाबू हो गए। प्रशासनिक अधिकारीयों को खुद मैदान में उतरना पड़ा।
इसके अलावा मोंगा बंधान से पानी छोड़ने के बाद काकागंज, गोला कुआँ और सूबेदार वार्ड निकलने वाला ये नाला उफान पर रहा। पानी सड़क से ऊपर बह रहा था। वहीं परेशानी होने के चलते यहाँ पर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था।a


By - Sagar tv news
22-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.