गुनियाई के शक में पड़ोसी ने पड़ोसी के साथ किया कुछ ऐसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अंधे क़त्ल का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सामने आया की गुनियाई के शक में धारदार हथियार से व्यक्ति का मर्डर किया गया था। घटना जबलपुर जिले के गवरी घाट थाना इलाके की है। जहाँ भटोली विसर्जन कुण्ड के पास वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा खुद मौके पर पहुंचे थे। दरअसल शनिवार की सुबह दुर्गा नगर स्थित भटोली विसर्जन कुण्ड के पास रोड किनारे एक व्यक्ति का मर्डर हुआ था। सूचना पर गवरी घाट थाना प्रभारी भूमेश्वरी चौहान समेत स्टाफ पहुंचा और जाँच शुरू की। बताया गया की व्यक्ति के दोनों हाथ, पेट, सीने और गले में धारदार हथियार के निशान थे। आसपास खून फैला था। कुछ दूरी पर एक्टिवा बाइक भी पड़ी हुई थी। उसकी पहचान प्रीतम रैकवार उम्र 58 साल निवासी दुर्गा नगर भटोली के रूप में हुई। वो हर रोज की तरह पालतू कुत्ते को लेकर घुमाने घर से निकले थे। और कुछ देर बाद मर्डर हो गया था।
पतासाजी के दौरान पता चला कि पड़ोसी धर्मेन्द्र बर्मन ने प्रीतम रैकवार के साले साढू भाई को धमकी दी थी। जिस पर संदेही धर्मेन्द्र बर्मन के घर पर दबिश दी गई। जो घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस थाना पाटन अन्तर्गत गाड़ाघाट गांव बड़ी बहन के यहाँ पहुंची और धर्मेन्द्र को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया की उसे शक था की प्रीतम रैकवार गुनयाई करता है जिससे करीब 7 साल पहले उसकी पत्नी बच्चे केा लेकर छोड़कर चली गई है 2 साल पहले मां को लकवा लग गया, भाई भी बीमार रहने लगा। इसी से उसने ऐसा किया। पुलिस ने जाँच शुरु की है।


By - SAGAR TV NEWS
22-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.