सागर- आज़ादी के जश्न में बाइकें,फोर व्हीलर,जेसीबी से निकले लोग,भव्य रहा मंज़र
सागर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत परसोरिया में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गयी रैली में इतना भव्य नज़ारा रहा की लोग देखते ही रह गए। नज़ारा कुछ ऐसा था की लोग पैदल और बाइकों पर हाथों में झंडा थामे हुए थे। तो कुछ युवा जेसीबी पर सवार थे। यही नहीं वाहनों समेत ट्रेक्टर भी इस रैली में शामिल था। डीजे पर देशभक्ति के गानों पर लोग थिरकते हुए नज़र आये। इसमें पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। दरअसल परसोरिया में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के मौके पर हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने वाहन रैली निकाली गयी। जिसमें सानौधा थाना प्रभारी सजंय ऋषिश्वर, पूर्व सरपंच सुदामा लोधी समेत अन्य लोगों ने 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकालकर पूरे गांव और क्षेत्र के अमोदा, पड़रिया गांव में तिरंगा फहराने की अपील की। तिरंगा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था जो मुख्य जगहों से निकाली गयी। और मेन बस स्टेण्ड परसोरिया पर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में वाहन शामिल हुए।