सागर-रहली नगर पालिका में भाजपा का कब्जा, युवा नेता देवराज बने अध्यक्ष || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले की रहली नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हो गया है यहां से देवराज सोनी निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए हैं, बता दें कि मंत्री गोपाल भार्गव की विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका मैं लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा था लेकिन इस बार भाजपा ने सेंधमारी करते हुए 15 में से 12 वार्ड जीत कर इतिहास रच दिया और अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं भाजपा ने युवा नेता और दूसरी बार के पार्षद देवराज सोनी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था बता दें कि रहली नगर पालिका चुनाव में भाजपा नेता अभिषेक दीपक भार्गव ने मोर्चा संभाल कर चुनाव लड़ा था जिसका नतीजा भाजपा को ऐतिहासिक जीत के रूप में मिला इस बार के चुनाव में कुछ वार्ड ऐसे थे जहां से भाजपा कभी नहीं जीती थी पर इस बार कांग्रेस को पराजित कर भाजपा ने जीत हासिल की शुक्रवार को रहली नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है ।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
12-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.