सागर/देवरी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष में भाजपा से भाजपा का हुआ मुकाबला || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले की देवरी नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव काफी सुर्खियों में रहा है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा का मुकाबला भाजपा से ही हुआ है। दोनों ही प्रत्याशी भाजपा समर्थक रहे। जिसमें नगर पालिका में अध्यक्ष के हुए चुनाव में नेहा अलकेश जैन विजय हुए हैं। अध्यक्ष के हुए चुनाव में नेहा अलकेश जैन और सरिता संदीप जैन आमने-सामने थे। 15 सदस्यों वाली इस नगर पालिका परिषद में नेहा अल्केश जैन को 8 सदस्यों ने समर्थन दिया। वही प्रतिद्वंदी सरिता संदीप जैन के लिए 7 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी सीएल वर्मा द्वारा नेहा अलकेश जैन को अध्यक्ष घोषित किया है।
वही उपाध्यक्ष में नईम खान और संजय चौरसिया आमने-सामने थे। मतदान प्रक्रिया के दौरान नईम खान को 8 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ और संजय चौरसिया को 7 मत मिले। रिटर्निंग अधिकारी ने उपाध्यक्ष के तौर पर नईम खान के नाम की घोषणा की। इसकी विधिवत घोषणा रिटर्निंग अधिकारी ने की। साथ ही जीते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।


By - Saurabh Nagaria devri
10-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.