सागर- भाजपा पार्षद ने घरों और दुकानदारों को तिरंगे बांटकर इन्हे लगाने की अपील की
आगामी पंद्रह अगस्त को भारत देश के लोग आज़ादी का 75 वा अमृत महोत्सव मनाएंगे। जिसके तहत हर घर तिरंगा लगाने की बात कही जा रही है। और जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर सागर नगर निगम के बरियाघाट से भाजपा की पार्षद वैदेही पुरोहित ने भी अभियान के तहत लोगों को तिरंगे झंडे भेंट किये। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जाकर घरों दुकानों के अलावा अन्य कई लोगों को तिरंगा झंडा बांटे। साथ ही इस दौरान पार्षद वैदेही पुरोहित ने ये आग्रह भी किया की वो अपने-अपने घरों दुकानों में इन झंडों को लगाएं। गौरतलब है की प्रधानमंत्री के आव्हान पर देश प्रदेश में तिरंगा रैलियां निकालकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही घर-घर में तिरंगा लगाने की बात भी कही जा रही है। इसी के तहत वैदेही पुरोहित ने अभियान के तहत तिरंगे वितरित किये