सागर-युवक को घर में घुसकर ठिकाने लगाया, पत्नी मायके गई थी

 

सागर के सुरखी थाना क्षेत्र के धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक के मर्डर मामला सामने आया है। घटना थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की है। युवक की डेडबॉडी सोमवार को उसके ही मकान के कमरे में लहूलुहान हालत में मिली है। घटना सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय कंछेदी लोधी बीती रात घर पर था। रात के समय अज्ञात आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

रहली एसडीओपी अशोक चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कंछेदी के सिर, गर्दन और हाथों पर धारदार हथियार के हमलों के घाव हैं। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही जान चली गई थी। पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गयाहै। अज्ञात व्यक्ति पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज जांच शुरू की है।

बता दे कि रक्षाबंधन त्योहार के चलते मृतक कंछेदी की पत्नी मायके गई थी। रविवार रात कंछेदी घर में अकेला था। उसका बड़ा भाई गांव में ही अलग मकान में रहता है। रात के समय घटना को अंजाम दिया गया है।


By - SAGAR TV NEWS
08-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.