सागर-गढ़ाकोटा में लोगों को जागरूक करने प्रशासन और आम नागरिकों ने निकाली तिरंगा रैली

सागर-गढ़ाकोटा में लोगों को जागरूक करने प्रशासन और आम नागरिकों ने निकाली तिरंगा रैली

सागर/गढ़ाकोटा में प्रशासन और आम नागरिकों ने निकाली तिरंगा रैली

सागर जिले के गढ़ाकोटा में प्रशासन और आम नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से तिरंगा रैली गयी। साथ ही रैली के माध्यम से आम नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अन्तर्गत हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई। रैली में शामिल सभी लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए थे जो देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे।
दरअसल इससे पहले मुख्य बस स्टेंड स्थित नगर भवन में तहसीलदार कुलदीप पाराशर ने बैठक आयोजित की थी। जिसमें थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व दिनेश लहरिया शहर मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष नासिर खान के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूकता अभियान चलाने और आगामी 8 तारीख को गढ़ाकोटा नगर में होने वाले आयोजन की जानकारी तहसीलदार ने दी। बैठक के बाद नगर में प्रशासन व आम नागरिको द्वारा सामूहिक रूप से तिरंगा रैली निकाली थी।
इस मौके पर कई संगठनों के पदाधिकारी, नगर रक्षा समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।


By - Ravi Soni Sagar TV News from Gadhakota.
07-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.