सागर/शाहगढ़ में भाजपा समर्थित मनीष यादव चुने गए निर्विरोध जनपद अध्यक्ष || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के शाहगढ़ में जनपद पंचायत अध्यक्ष के पद पर मनीष यादव (चीकू ) निर्विरोध चुने गये हैं। यहाँ पर 19 जनपद सदस्य चुने गये थे। एक जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गये। मनीष यादव पूर्व में कृषि उपज मंडी शाहगढ़ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं इनकी माँ कमला यादव पूर्व में लगातार तीन पंच वर्षीय से जनपद पंचायत शाहगढ़ की अध्यक्ष रहीं है। माँ के बाद अब बेटे के सिर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष का सेहरा बँधा है। मनीष यादव के अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। उन्होंने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। मनीष यादव भारतीय जनता पार्टी के नेता भी हैं।
वहीं इसके अलावा शाहगढ़ जनपद पंचायत के वार्ड 12 गूगराखुर्द के जनपद सदस्य संतोष लोधी निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष चुने गये हैं।


By - Sunil Tiwari shahgarh
28-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.