सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह की बहु बनी निर्विरोध जनपद अध्यक्ष

मंत्री भूपेंद्र सिंह की बहु सागर जनपद की अध्यक्ष बनी
सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह की बहु बनी निर्विरोध जनपद अध्यक्ष

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की बहू सविता सिंह निर्विरोध सागर जनपद पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई हैं, बता दें कि 79 ग्राम पंचायतों वाली इस जनपद में 25 सदस्य हैं, जिसमें से सविता पृथ्वी सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, दूसरा किसी भी सदस्य ने अध्यक्ष के लिए दावेदारी नहीं की, इस जनपद से एकमात्र ही नामांकन दाखिल होने की वजह से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया, रिटर्निंग अधिकारी सपना त्रिपाठी ने उन्हें प्रमाण पात्र देकर जीत बधाई दी, सविता पृथ्वी सिंह के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद से उनके समर्थको में काफी उत्साह है इसके साथ ही माला पहना कर बधाईयाँ दी जा रही है। बता दें कि राज्य निवार्चन आयोग के द्वारा करीब 7 साल बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराए गए हैं जिसमें जनपद सदस्यों का चुनाव जनता के द्वारा किया गया था अब जनपद सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया है।


By - SAGAR TV NEWS
27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.