अचानक हैलीकॉप्टर से सागर क्यों पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह बना चर्चा का विषय


अचानक हैलीकॉप्टर से सागर क्यों पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह बना चर्चा का विषय

हैलीकॉप्टर से सागर पहुंचे
मंत्री भूपेंद्र सिंह

शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह सागर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेलीकॉप्टर से पहुंचे जो आज चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखकर कई लोग उनका बढ़ा हुआ कद भी बता रहे हैं। बता दें कि मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सागर में भारतीय जनता पार्टी को निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। जहां महापौर प्रत्याशी विजय हुई हैं तो वही परिषद में 48 में से 40 भाजपा पार्षद चुनकर आए हैं। इसको लेकर मोतीनगर स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में आभार सभा का आयोजन किया गया था। इसके मुख्य अतिथि मंत्री भूपेंद्र सिंह थे। जिसमें शामिल होने के लिए वो भोपाल से ढाना हवाई पट्टी पर लैंड हुए। जहां नगर निगम आयुक्त और भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंचे जहां से कुछ समय में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे गए। उन्हें जल्द ही भोपाल पहुंचना था इसलिए मंत्री भूपेंद्र सिंह ढाना हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर में बैठकर भोपाल रवाना हो गए।


By - SAGAR TV NEWS
24-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.