सागर- परिवहन मंत्री के क्षेत्र में खिला कमल, भाजपा ने 10 सीटों पर जीत की हासिल

 

सागर जिले के राहतगढ़ नगर परिषद् में भी कमल खिला है। ये मंत्री गोविन्द सिंह की विधानसभा का इलाका है। जहां मतगणना के बाद भाजपा के 10 कांग्रेस के 3 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। जिसके बाद नगर में जश्न का माहौल देखने को मिला। नगर के 15 वार्डों में से 68 प्रत्याशी मैदान में थे। वार्ड 1 से राजू प्रसाद अहिरवार भाजपा से जीते, वार्ड 2 से राहुल रामकुमार तिवारी सबसे कम उम्र के पार्षद बने। जिन्होंने 651 वोट लेकर एक नंबर पर रहकर सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया। वार्ड 3 से दीपक डैनी जैन भाजपा से जीते। वार्ड 4 से सुमन नेकीराम खटीक भाजपा से जीती। 5 से कांग्रेस के नहीम मंसूरी जीते, वार्ड 6 से प्रियंका गोलू राय जीती। वार्ड 7 से नीलू अनिल ताम्रकार भाजपा से जीती। वार्ड 8 से शिल्पा अमित राय ने जीत हासिल की। वार्ड 9 से निर्दलीय जरीना बी भाई लाल मियां की जीत हुई। वार्ड 10 से निर्दलीय अफसरी बी रुस्तम जीती। वार्ड 11 से सितारा बी जहीर कुरैशी भाजपा से जीती इन्होने पहली बार यहां से भाजपा जीती। वार्ड 12 से कांग्रेस की शाहजहां बी अब्दुल सलाम की जीत हुई। वार्ड 13 से पुष्पेंद्र मीणा भाजपा से जीते। वार्ड 14 में प्रवीण गोस्वामी भाजपा सबसे कम 2 वोटों से जीते। और वार्ड 15 से कांग्रेस से सीता नंद किशोर भारती ने जीत हासिल की। सभी पार्षदों को जीत के प्रमाण पत्र दिए गए। इसके बाद सभी जीते हुए पार्षदों ने बैंड बाजों और डीजे के साथ जुलूस निकाला।
मतगणना के दौरान प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था। मौके पर सभी अधिकारी कर्मचारी तैनात थे


By - SAGAR TV NEWS
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.