सागर-कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के क्षेत्र में भाजपा ने परचम फहराया

 

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना के बाद सागर जिले की देवरी नगर पालिका का रिजल्ट घोषित हो चुका है। देवरी नगर पालिका में भाजपा ने परचम लहराया है। देवरी नगर पालिका के 15 वार्डों में से 11 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीतकर आए हैं। वहीं सिर्फ 2 वार्डों में कांग्रेस जीत पाई है। इसके अलावा 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। देवरी कांग्रेस विधायक हर्ष यादव का क्षेत्र है। वह देवरी विधानसभा से विधायक हैं। लेकिन कांग्रेस विधायक के क्षेत्र की नगर पालिका में भाजपा ने कब्जा जमाया है। यहां कांग्रेस अपने सिर्फ दो ही पार्षदों को जीत दिला पाई है। 


By - SAGAR TV NEWS
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.