महापौर प्रत्याशी ने बरियाघाट वार्ड में किया जनसंपर्क, वार्डवासियों ने किया अभिनदंन || SAGAR TV NEWS

 

सागर में भारतीय जनता पार्टी इस समय फुल ऑन चुनावी मोड में आ गई है, जोर शोर से प्रचार में लगी हुई है, भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी घर-घर दस्तक देकर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। इसी तारतम्य में वो शनिवार को वार्ड क्रमांक 41 बरिया घाट पहुंची, जहां उन्होंने बरिया घाट वार्ड से अपनी पार्टी की प्रत्याशी वैदेही पुरोहित के साथ जनसंपर्क किया, और कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से सागर को महानगर के रूप में विकसित किया जायेगा।
इस दौरान बरिया घाट के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी और वार्ड प्रत्याशी वैदेही पुरोहित का फूल मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनदंन किया,
इस अवसर पर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि अपने सागर को स्वच्छ, सुन्दर और महानगर बनाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगी। उन्होंनें कहा कि केन्द्र में एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। हम सरकार से विकास कार्याें की सौगात लेकर सागर को महानगर बनाने के लिये संकल्पित हैं संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान महिलाओं का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है।


By - Sagar tv news
25-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.