सागर-ईसाई भाजपा प्रत्याशी ने अपनाया हिंदू धर्म, देखिए क्या है पूरा मामला || SAGAR TV NEWS ||
सागर में वोटिंग से महज 12 दिन पहले एक BJP पार्षद प्रत्याशी ईसाई से हिंदू बन गया। उसने स्टाम्प पर नोटरी से शपथ पत्र भी बनवाया। इसमें लिखा है, मुझे हिंदू धर्म बहुत अच्छा लगता है, इसलिए धर्म परिवर्तन कर रहा हूं। कुछ ही दिन में धर्म परिवर्तन का आवेदन कलेक्टर को देकर कानूनी प्रक्रिया भी पूरी करूंगा।धर्म बदलने वाले विवीन टोप्पो ने सागर की मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड-15 (गोपेश्वर वार्ड) से परचा भरा है। यहां पर 6 जुलाई को मतदान है। विवीन को अब तक हिंदू बनने पर कोई नया नाम नहीं मिला है। विवीन ने एक VIDEO जारी किया है। इसमें वह मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं। गंगा जल का आचमन और हवन भी करते नजर आ रहे हैं। VIDEO में पंडित ने विवीन से धर्म परिवर्तन करने का कारण पूछा- तो उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म पसंद है और उनके पूर्वज भी हिंदू थे। इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष की माला भी पहन रखी है।