लड़की को मौसी की लड़की से हुआ प्यार समलैंगिक संबंध में दोनों ने की शादी !

लड़की को मौसी की लड़की से हुआ प्यार समलैंगिक संबंध में दोनों ने की शादी !

समलैंगिक संबंध के चलते दो युवतियां ने एक-दूसरे से शादी कर ली। जब उनके इस रिश्ते को घर के लोगों ने स्वीकार नहीं किया तो वे अपने घर से भाग गई। इनमें से एक युवती बड़वानी के राजपुर थाना क्षेत्र की है। वहीं दूसरी युवती धार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
जानकारी के मुताबिक 22 साल की युवती 13 जून को एक चिट्टी लिखकर लापता हो गई थी। उसने लिखा था कि 6 महीने पहले वह मनावर के पास गांव में रिश्तेदार की शादी में गई थी। तभी उसकी दोस्ती मौसी की लड़की से हो गई थी और सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत होने लगी जो प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली थी। बताया जा रहा है की जब उनकी यह चैटिंग उनके परिजनों को पता चली तो दोनों को बात करने से रोक दिया। इससे नाराज होकर बड़वानी की युवती घर छोडकर भाग गई उसने 2 पेज का पत्र भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि दोनों अलग होने की सोच भी नहीं सकते। इसलिए हम घर से दूर मरने जा रहे हैं। ढूंढने की कोशिश ना करें। उसने लिखा की वो और मौसी की लड़की एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। पता है कि यह बहुत गलत है। लेकिन दोनों के पास और कोई रास्ता नहीं है।
वही इस मामले में राजपुर टीआई यशवंत बड़ोले ने बताया कि गांव की युवती घर में चिट्टी रखकर चली गई है। जिसमें उसने मनावर के पास गांव में रहने वाली युवती से प्यार करने और शादी करने की बात लिखी है। उसे बरामद कर उसके बयान लेने के बाद ही समलैंगिक विवाह की स्थिति साफ हो सकेगी।

 

 


By - Sagar tv news
21-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.