नशे की लत को पूरा करने बन गए चोर 9 बाइकें हुई बरामद


नशे की लत को पूरा करने बन गए चोर 9 बाइकें हुई बरामद

इंदौर क्राइम ब्रांच और पलासिया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9 दो पहिया वाहन जब्त किए गए हैं। जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है की आरोपी अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में 5 लोग चोरी के वाहन बेचने के लिए घूम रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को धर दबोचने में सफलता पाई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शहर के 7 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करते थे और वो सिर्फ एक्टिवा वाहन को ही निशाना बनाते थे।


By - SAGAR TV NEWS
19-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.