सागर-बारिश से मौसम में घुली ठंडक किसानों के भी खिले चेहरे
सागर-बारिश से मौसम में घुली ठंडक किसानों के भी खिले चेहरे
आखिरकार एक लम्बे इन्तजार के बाद धीरे-धीरे मानसून दस्तक दे रहा है। जिससे किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। किसानों ने खेती बाड़ी का काम भी शुरू कर दिया है। किसान खुश भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है। कि सागर जिले के गढाकोटा में भी झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। करीब एक घंटे तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। जिससे गढ़ाकोटा पानी से तर बतर हो गया। इसके साथ ही लोगों ने इस मौसम का भी लुत्फ़ उठाया। वहीं आगामी दिनों में और भी झमाझम बारिश होने की बात कही जा रही है।
By - Ravi Soni Sagar TV News from Gadhakota.--------