जज मामले का खुलासा महिला मित्र ने रची थी साजिश 6 आरोपी गिरफ्तार

 

 

मध्यप्रदेश के बैतूल में जज और उनके बेटे की हुई मौत का खुलासा हो गया है। जहां चौंकाने वाली बात सामने आयी है। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद के मुताबिक जज की महिला मित्र ने उन्हें मौत के घाट उतारा है। तंत्र मंत्र के नाम पर परिवार को आटे में ज़हर मिलाकर दिया गया था लेकिन किस्मत से उनकी पत्नी और छोटा बेटा बच गया। एसपी ने बताया की 26 जुलाई की बात है। एडीजे महेंद्र कुमार त्रिपाठी बैतूल में पदस्थ थे उनकी और बेटे अभियान राज त्रिपाठी की अचानक सस्पेक्टेड पाइजन से मौत हुई। विवेचना में सामने आया की महिला मित्र संध्या सिंह छिंदवाड़ा की रहने वाली है और एनजीओ का काम करती है। दस साल से इनका परिचय था और मिलना जुलना भी। लिहाजा उसने तंत्र मन्त्र के नाम पर जज को भरोसे में लिया और घर में गृह क्लेश की बात कर आटा लाने की बात कही जिसमें एक बाबा जिसे संध्या जानती थी उससे तंत्र मन्त्र किया जायेगा। और वह आटा तंत्र मंत्र कर घर में वापस पहुंच जाएगा तो उससे पारिवारिक शांति बनी रहेगी और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। उन्होंने ऐसा ही किया। बैतूल सर्किट हाउस में चर्चा हुई। इसके बाद जब रोटियां खायी तो दो दिन के बाद जज और उनके दोनों बेटों की हालत बिगड़ गयी। जिसके बाद जज महेंद्र कुमार त्रिपाठी और अभियान राज त्रिपाठी की मौत हो गयी। छोटा बेटा ठीक हो गया वहीँ पत्नी ने रोटियां नहीं खायी थी इसलिए उनकी जान बच गयी। पुलिस का ये भी कहना है की संध्या सिंह का और एडीजे के बीच कुछ दिनों से विवाद हो गया था और उनके बीच लेन-देन भी था और एडीजे महेंद्र त्रिपाठी अपना पैसा वापस मांग रहे थे। जिसके बाद संध्या ने अपने साथियों के साथ मिलकर ये साजिश रची। पुलिस 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


By - महेश चंदेल
29-Jul-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.