वन्य प्राणी चीतल का शिकार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ढाई महीने पहले गोली मारकर चीतल के शिकार के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को बंदूक समेत पकड़ा। दोनों शिकारियों को जेल भेज दिया गया है। मामला बैतूल जिले का है बताया गया की तावड़ी रेंज में बीते 5 मार्च को वन्य प्राणी चीतल का शिकार किया गया था। इस मामले में वन विभाग ने अब ढाई महीने बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। आरोपियों के पास से अवैध भरमार बंदूक भी बरामद की गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तावड़़ी वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन्य प्राणी चीतल के शिकार मामले में शामिल अपराधियों को पकड़ने टीम गठित की गई थी। प्रकरण में पूछताछ के लिए मुन्ना उइके निवासी गदाखार और दिनेश निवासी गदाखार को परिक्षेत्र कार्यालय तावड़ी मुख्यालय पर लाया। आरोपियों की निशानदेही पर शिकार में उपयोग की गई भरमार बंदूक की नाल उसके ससुर के घर से जब्त की गई। पूछताछ ने मुन्ना उइके ने चीतल का शिकार करना कबूल किया।वहीं दिनेश ने शिकार में मुन्ना को सहयोग देना स्वीकार किया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की गई। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की अलग-अलग धाराएं लगाईं गयी हैं।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
23-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.