अप्राकृतिक संबंध में पैसे कम दिए तो व्यक्ति को किया चलता आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

c

अप्राकृतिक संबंधों के चलते बुजुर्ग का मर्डर किया गया था जिनकी डेड बॉडी पड़ी हुई मिली थी। मामला दमोह जिले से सामने आया है। जहाँ कचोरा बाजार में 16 मई की सुबह खून से लथपथ बुजुर्ग 55 साल के बुजुर्ग के मर्डर के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि शहर के सिविल वार्ड में रहने वाले आरोपी देवेश रैकवार और मृतक के बीच समलैंगिक संबंध थे। मृतक आरोपी को रुपए देता था। घटना की रात दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद हुआ और आरोपी ने बुजुर्ग को चाकू मारकर मर्डर कर दिया था। और आरोपी मौके से फरार हो गया था। लेकिन आसपास की CCTV फुटेज से उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने कबूल किया की मृतक समलैंगिक था जो उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने के एवज में रुपए देता था। उस दिन उसने रुपए कम दिए जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिससे उसने ऐसा किया। पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


By - Shantanu Bharat damoh
19-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.