महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने वाले लोगों के लिए जा रहे सैंपल
सागर के काकागंज वार्ड निवासी 55 साल की महिला की मौत के बाद आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने वाले खुरई के 33 लोगों के सेंपल लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक महिला की अंत्येष्टि में 150 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे जिनमे खुरई के अम्बेडकर वार्ड, टैगोर वार्ड और श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में रहने वाले महिला के रिश्तेदार संक्रमित महिला की अंत्येष्टि में शामिल हुए थे। जिनकी जानकारी जुटाने में प्रशासन लगा हुआ है। पहले चरण में सिविल अस्पताल में महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने वाले 33 लोगों के सेंपल लिए गए और जांच के लिए बीएमसी सागर भेजे गए हैं। यहां बता दे कि सागर के काकागंज निवासी महिला का खुरई में मायका था जिसके कारण खुरई से इतनी बड़ी संख्या में परिवार के लोग अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सागर पहुँचे थे।