जयमाला के दौरान लड़खड़ाया शराबी दुल्हन ने किया शादी से इंकार

 

शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने जमकर उत्पात मचाया। जयमाला के दौरान नशे की हालत में लड़खाड़ते दूल्हे की हरकत को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा मचा। मामला एमपी के रीवा से सामने आया। घटना के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को शादी के लिए दोबारा राजी करने की लाख कोशिशें की लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई और आखिरकार दूसरे दिन सुबह बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। ये सब कुछ समान थाना क्षेत्र स्थित गुलाब नगर में हुआ। वहीं घटना के बाद देर रात शादी स्थल में हंगामे के दौरान लड़की पक्ष शादी समारोह में खर्च हुई 5 लाख रुपये की राशि वापस लेने की जिद पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ।
बताया गया की गुलाब नगर निवासी विमल दुबे की पुत्री की शादी नेहरू नगर निवासी पियूष मिश्रा से होनी थी। धूमधाम से बारात लेकर दूल्हा मैरिज गार्डन पहुंचा। द्वारचार के दौरान ही उसने हरकतें करना शुरू कर दी। इसके बाद वरमाला के दौरान भी अजीब हरकतें की। और लड़खड़ाते हुए हंगामा मचाया। जिससे दुल्हन नाराज़ होकर चली गयी।
इसको लेकर समान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने जानकारी दी


By - SAGAR TV NEWS
11-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.