सागर-अच्छे खासे खेल रहे तीन बच्चों को ट्रेक्टर चालक ने पहुंचा दिया अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई पठारी रोड पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे 3 बच्चों को कुचल दिया। जिसके बाद उन्हें गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। दरअसल बायपास रोड से एक ट्रैक्टर ट्राली काफी तेजी से खुरई की ओर आ रहा थी। तभी अचानक एक गाय बीच में आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने तेजी से मोड़ दिया। जहाँ ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को चपेट में लेकर एक हैंड पंप के पास नाली में घुस गया। ट्रेक्टर की चपेट में आने से 4 साल की एक बच्ची 8 और 11 साल के बच्चे को गम्भीर चोटें आई है। जिसमें एक बच्चे का पैर फ्रेक्चर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम के डॉ. कृष्ण पाल और पायलट मनोज राय ने प्राथमिक इलाज के बाद खुरई अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें सागर रेफर किया। बताया जा रहा है कि अनाज से भरा ट्रेक्टर ट्राली मंडी में बेचने जा रहा था। मामले में शहरी थाना पुलिस जाँच कर रही है।